Subscribe Us


Super Technology Master

 



Redmi Note 12 Pro Plus

 

Redmi Note 12 Pro Plus 6.7 इंच की FHD OLED डिस्प्ले


 Xiaomi ने नए साल के लिए एक शानदार प्लान बनाया है। कंपनी अपने लेटेस्ट सीरीज के नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro Plus को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को भारत में 5 जनवरी, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इस Redmi स्मार्टफोन में क्या कुछ खास होने वाला है।

Xiaomi ने इस स्मार्टफोन को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट mi.com लॉन्च कर दी है। एक वेबपेज तैयार किया गया है। Xiaomi की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Redmi Note 12 Pro Plus में 200MP का बैक कैमरा दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये सभी फीचर्स सिर्फ Redmi Note 12 Pro Plus में ही दिए जाएंगे। जबकि कंपनी Redmi Note 12 और Redmi Note 12 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है।

Redmi Note 12 Pro Plus के इंडियन वेरिएंट में ऐसे कई फीचर्स मिल सकते हैं, जो चाइनीज स्मार्टफोन में दिए गए हैं। दरअसल, रेडमी के इस स्मार्टफोन को भारत से पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi Note 12 Pro Plus के चीनी वेरिएंट में 120HZ के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का FHD OLED डिस्प्ले है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट दिया गया है जिसे LPDDR4X 12GB रैम के साथ पेयर किया गया है।

Redmi Note 12 Pro Plus के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, जिसे तीन अन्य सेंसर के साथ जोड़ा जाएगा। Redmi के इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, वहीं यह स्मार्टफोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा जो 120w फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 24,99 रुपये के आसपास हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments